खाप चौधरियों ने बैठक कर एकजुटता का किया आह्वान
शामली। गांव लिलौन में कालखंडे खाप की बैठक में किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया, लेकिन अभी तिथि घोषित नहीं की गई है।
कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे ने बताया कि किसानों से जनसंपर्क कर आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी एकजुट होकर दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में प्रमेंद्र सिंह नंबरदार, उदयवीर बनत, संजीव कुमार टिटौली, अनिल प्रधान, जितेंद्र टिटौली, चंद्रवीर, सुनील, महावीर सिंह, शिवराज सिंह आदि शामिल रहे।
27 दिसंबर को कांधला में जाम लगाने की घोषणा
शामली: युवा किसान नेता राजन जावला ने बताया कि 27 दिसंबर को दिल्ली -सहारनपुर हाईवे को कांधला में अनिश्चितकालीन जाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं होते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
- किसानों को पुलिस ने तहसील में नहीं घुसने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को तहसील में नहीं घुसने दिया गया, जिसके बाद किसान गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।
किसानों ने तहसील परिसर में धरने की अनुमति मांगी, लेकिन एसडीएम मणि अरोरा ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। किसान तहसील कार्यालय से बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने दिल्ली में धरना देते हुए जान गंवाने वाले किसानों की याद में दो मिनट का मौन रखा। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने, बिजली की दरों को कम करने, गन्ना का भुगतान कराने तथा मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। इस दौरान उग्रसेन चौहान, यशपाल सिंह राजेंद्र सिंह, मोनू चिकारा, नीरज देशपाल, राज सिंह, ओमप्रकाश, नदीम खान, नितिन शर्मा, पीतम सिंह, अमित, जगमेर सिंह, नथ्थूराम, हरीश राणा, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
-