फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासित रहकर निरंतर कार्य करते रहें कार्यकर्ता

विज्ञापन
शामली भाजपा कार्यालय में श्रेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत करते जिला अध्यक्ष सतेन्द्र ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अनुशासित रहकर निरंतर कार्य करते रहें कार्यकर्ता
विज्ञापन

शामली। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद राजनीति में बड़ा बदलाव आया है और आम आदमी की सोच में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अनुशासित रहकर निरंतर कार्य करते रहें।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र मोहित बेनीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि भाजपा कार्यसमिति के माध्यम से कार्यकर्ताओं की शैली में निखार के लिए अनुशासित व निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित करती है। पूर्व में हुए सभी चुनावों में कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सरकार बनाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यसमितियां पहले राष्ट्रीय स्तर पर, उसके बाद प्रदेश/क्षेत्रीय स्तर और फिर जिला व मंडल स्तर पर आयोजित होती हैं। भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण व देश की सीमाओं को मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने असाधारण निर्णयों को साधारण तरीके से कैसे लेते हैं यह कार्यकर्ताओं को सिखाया है। आठ वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज के समय में परिवर्तन डिजिटल हो जाने के कारण कार्यकर्ताओं के अनुशासित जीवन व कार्य करने की गति में बदलाव आया है। द्वितीय सत्र में भाजपा के जिला प्रभारी अजय शर्मा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, प्रमोद सैनी अट्टा, पवन तरार, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, रामजीलाल कश्यप, हरवीर मलिक, सूर्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें