फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ धैर्य और दृढ़ निश्चित रखें छात्राएं

विज्ञापन
कांधला मलिन बस्ती में लोगों को जागरूक करती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उत्साह के साथ धैर्य और दृढ़ निश्चित रखें छात्राएं
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आरंभ किया गया। शिविर का आरंभ प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया। स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत, कुलगीत, रासेयो के लक्ष्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके बाद, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अंशु सिंह ने रासेयो के लक्ष्य एवं उद्देश्य की जानकारी दी। समाजसेवी विष्णु प्रकाश अग्रवाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर विशाल कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में उत्साह के साथ धैर्य और दृढ़ निश्चय का होना आवश्यक है। प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने स्वयंसेविकाओं को रासेयो के लक्ष्य, रासेयो के ध्येय वाक्य मुझको नहीं, तुमको के बारे में बताया। छात्राओं ने मलिन बस्ती मोहल्ला रायजादगान में जाकर स्वच्छता, शौचालय व शिक्षा आदि के संबंध में सर्वेक्षण किया। इस दौरान डाक्टर दीप्ति चौधरी, विशाल कुमार, सुनील कुमार, डाक्टर रामायण राम, बृजेश राठी, प्रदीप कुमार व डाक्टर विनोद कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें