फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी व ओपीडी में साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले महिला वार्ड में जच्चा-बच्चा को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और भोजन की गुणवत्ता देखी। वहां से ओपीडी, पैथोलाजी लैब, टीबी विभाग, इमरजेंसी ,जेवाईसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम , मिनी स्केल रूम , ओपीडी, अस्पताल की छत आदि का निरीक्षण किया गया। टीम ने समस्त स्टाफ को पाई गई खामियों को दुरुस्त करने, साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। स्टाफ को आवश्यक उपकरणों को चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉ. नवदीप गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. स्वाति अहलावत, डॉ. साकेत अरोरा रहे। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. रामबीर सिंह, डॉ. तिलक सिंह, बीपीएम मोहम्मद तौहीद, प्रवेश ध्यानी चीफ फार्मेसिस्ट, बृज मोहन तिवारी, मुकेश बीएम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें