फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : प्रशासन अलर्ट, शिवभक्तों का आना शुरू

Tue, 21 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मुजफ्फरनगर रोड पर बारिश में जाते शिवभक्त। नागरिक
विज्ञापन
शामली। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से कराई जा रही हैं। वहीं, हरियाणा और राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन भी शुरू हो गया है। शहर स्थित हनुमान धाम में कांवड़िये विश्राम कर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने मुजफ्फरनगर बॉर्डर से हरियाणा बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ सेवा शिविर संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को राजस्थान और हरियाणा से आए कई कांवड़िये बोल बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए शामली पहुंचे। उन्होंने हनुमान धाम में विश्राम करने के बाद अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि शिवभक्तों के मद्देनजर मंदिर की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें