फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जेबकतरों, उठाईगीरों और जहर खुरानी गिरोह से सावधान रहें कांवड़ यात्री

विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर एम एस फॉर्म में कावड़ यात्रा को लेकर बैठक लेते डीएम एसपी । सूचना विभाग
विज्ञापन
- पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर एडवाइजरी की जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की है कि पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों की सहायता के लिए है। पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रा के दौरान ये करें
- कांवड़ यात्री पैदल यात्रा के लिए कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करें।
- कांवड़ यात्री अपना पहचान पत्र आधार कार्ड, डीएल अवश्य साथ रखें।
- यात्री अपना वाहन सड़क पर खड़ा न करें।
- जेबकतरों, उठाईगीरों और जहर खुरानी गिरोह से सावधान रहें।
- वाहन में बैठे कांवड़ यात्रियों की सूची व यात्रा का विवरण अपने वाहन में अवश्य लगाएं।
- अजनबी व्यक्तियों से किसी प्रकार की खाद्य सामग्री न लेकर खाएं।
- कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी कांवड़ बीच सड़क पर न रखकर निर्धारित स्थान पर ही रखें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम सड़क पर न कर केवल शिविर या रैन बसेरों में ही करें।
कांवड़ यात्रा के दौरान ये न करें
- कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथ हॉकी, बेसबाल, तलवार, नुकीले भाले, लाठी डंडे आदि लेकर न आएं।
- नशीले मादक पदार्थों शराब, चरस, गांजा, स्मैक, सुल्फा, भांग आदि का सेवन न करें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहनों का प्रयोग न करें।
- झांकी कांवड़ की ऊंचाई चौड़ाई मानक के अनुसार ही रखें।
- कांवड़ यात्री रेल की छतों पर यात्रा न करें।
- संदिग्ध लावारिस वस्तुओं को न छुएं और उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी बाइक का साइलेंसर उतारकर न चलाएं।
- डीजे म्यूजिक सिस्टम को वाहन की बॉडी के बाहर न लगाए और डीजे व लाउडस्पीकर केक संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पालन करें।
- डीजे म्यूजिक सिस्टम की आपस में प्रतियोगिता न करें। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है।
- कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों को साथ न रखें।
- किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं।
मांस की दुकानें बंद, शराब की दुकानों पर लगें पर्दे
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानें और नॉनवेज होटल 11 से 24 जुलाई तक बंद रहेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा जिला आबकारी विभाग की तरफ से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की 39 दुकानों पर पर्दे लगवाए गए हैं। शराब की बिक्री पर्दे के अंदर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें