शामली शहर के हनुमान धाम पर विभिन्न समितियों द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। शिविर में भक्तों को प्रसाद और चिकित्सा शिविर मे दवाईयां की दी जा रही हैं।
बृहस्पतिवार को शहर के हनुमान धाम प्रबंधक समिति द्वारा 48वे कांवड़ शिविर के दौरान 3000 भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल, लाल सिंह, बाल किशन सैनी, रवि संगल, मोहित, धर्मेंद्र कांबोज, सुरेश चंद्र, रमेश धीमान, अमित कुमार, गुड्डू आदि मौजूद रहे। वहीं, लायंस क्लब द्वारा संस्था की अध्यक्षा रश्मि गर्ग ने टीम के साथ शिव भक्तों को फल वितरित किए। मौके पर मधु अग्रवाल, किरण जैन, अरुणा गोयल, उर्मिला गोयल, अनीता बंसल, अलका बंसल, स्नेहा गर्ग, श्वेता, मीरा, शिखा, छवि आदि मौजूद रही।
उधर, राम-लखन सेवा समिति द्वारा शिविर के पांचवें दिन 110 कांवड़ियों का चेकअप कर उनको दवाइयां दी गई। भक्तों के पैरों में छाले व पैरों का सूजना, बुखार आदि का इलाज किया गया।
इस दौरान डॉ. मुकुट मोहन, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उमेश कुमार, शिवकुमार, राजकुमार, मनोज गोयल, पुनीत कुमार, पंकज गुप्ता, अमित बंसल, खुशीराम, प्रदीप कुमार, गौरीलाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे। वहीं, भारत विकास परिषद महान द्वारा भी रजवाड़ा फार्म मेेें शिविर में कांवड़ियों को दूध व घेवर का प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान निखिल जैन, विरेंद्र, मनोज, मयंक, अनुज, प्रदीप, सतीश, राजीव, विनीत आदि मौजूद रहे।