फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति की शक्ति से आसान हो रही राह

Mon, 25 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली के सेवा शिविर में भोले के भजनों पर नृत्य करते भोले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली जिले के शिविरों में बाबा भोले नाथ के भजनों पर शिवभक्त नृत्य पर थिरक रहे हैं। समूचा कांवड़ मार्ग केसरिया रंगा नजर आ रहा है। दिन रात बम- बम भोले और हर- हर महादेव का जयघोष गूंज रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर करीब बीस हजार कांवड़िए अब तक प्रस्तान कर चुके हैं। भक्ति की मस्ती ही कांवड़ियों की कठिन राह को आसान कर रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी से लेकर कैराना तक हरियाणा कांवड़ सेवा शिविरों में बाबा भोलेनाथ के भजनों पर कांवड़िए जमकर थिरक रहे हैं। चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, हांसी के कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर हरियाणा की ओर बढ़ रहे हैं। एसटी तिराहे स्थित सर्व मंगला शिवशक्ति सेवा समिति, हनुमान धाम एवं गुलजारी वाला मंदिर में प्रतिदिन एक हजार से लेकर दो हजार कांवड़िए भोजन, दूध चाय का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

उधर, श्रीराम लखन सेवा समिति के तत्वावधान मेें श्री हनुमान धाम पर पांचवां चिकित्सा कांवड़ शिविर का शुभारंभ कथा व्यास अरविंद दृष्टा महाराज, श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी और शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने श्रीराम दरबार के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉक्टरों की टीम ने डॉक्टर मुकुट मोहन संगल, डॉक्टर अशोक सिंघल, डॉक्टर अनिल बंसल को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। कांवड़ शिविर में 200 कांवड़ियों को चेकअप कर दवाइयां दी गईं। रविकांत गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉक्टर उमेश सुधीर सिघांल, खुशीराम अरोरा, सुभाष गिरधर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें