फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर काटा केक, लगाए 56 भ्ााेग

Mon, 09 Apr 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से 14वां विशाल जागरण महोत्सव में बजरंग बली के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। शनिवार रात रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास 14वां विशाल भव्य जागरण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सपा नेता विजय कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन


इस मौके पर संकट मोचन बजरंग बली का शृंगार करके भव्य दरबार सजाया गया। 56 प्रकार के भोग लगाया गया। रात आठ बजे जागरण पूजन शिवचौक के पुजारी संजय शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान के रुप में रिटायर्ड आईजी विजय कुमार गर्ग को विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मध्य रात्रि 12 बजे केक काटकर बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया गया। इससे पूर्व जागरण महोत्सव की शुरुआत पंडित श्रीकांत दीक्षित ने हनुमान चालीसा प्रस्तुत करके की। मुंबई से आए शिवा सागर, दिल्ली से आई सुमन पपीहा ने लाल लंगोटा हाथ में सोटा, मंगलभवन अमंगल हारी भजन सुनाया।

शामली के भजन गायक संदीप रसिक व विजय शर्मा ने बाबा के भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं            को झूमने को मजबूूर कर दिया। योगेश कुमार ने बाबा का भव्य दरबार की झांकी लगाई। मंच का संचालक विजय शर्मा सहारनपुर           ने किया। बाद में प्रसाद वितरण  कर बजरंगबली का गुणगान किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में उद्यमी अशोक बंसल, नगर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य  मनोज मित्तल, सतीश जैन, संजय गोयल, रविंद्र कुच्छल, पवन गोयल, अरुण गोयल, राजकुमार जैन, तरुण, वैभव, विनोद वर्मा, राम किशोर गोयल, विजय गोयल, नितिन गर्ग, सूर्यवीर सिंह, चेतन मुंजाल, डॉ. गौरव अग्रवाल, महेश गोयल, राजकुमार जैन, मुकेश गोयल, मनोज गुप्ता, नद किशोर मित्तल, विजय गोयल आदि मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें