फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सड़क हादसे में कैराना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के सनौली में गाड़ी की टक्कर से कैराना के आर्यपुरी देहात बस्ती 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेने के लिए पानीपत रवाना हो गए।
विज्ञापन

आर्य पुरी देहात बस्ती निवासी मुन्तियाज पानीपत में संदूक अलमारी बनाने का कार्य करता था। रविवार शाम करीब 7:00 बजे मुन्तियाज बाइक से पानीपत से कैराना आ रहा था। हरियाणा के सनौली में गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पानीपत सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना हरियाणा पुलिस ने परिजनों को दी। जिस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुन्तियाज के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें