फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के लिए अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना विधायक की जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत के लिए अब इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी है। विधायक के अधिवक्ता के मुताबिक धोखाधड़ी के मामले में एफटीसी कोर्ट से जमानत खारिज होने बाद अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। उधर. विधायक के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है। शनिवार को नाहिद हसन के निवास पर दिनभर समर्थकों का तांता लगा रहा।
जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी के मुकदमे में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत याचिका शुक्रवार को एफटीसी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक को मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था। शनिवार को नाहिद हसन के आवास पर पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली के अलावा उनके समर्थक मौजूद थे। दिन भर समर्थकों का आना जाना लगा रहा। नाहिद हसन की जमानत खारिज होने की सूचना पर सहारनपुर क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा से नाहिद हसन के मामा और अन्य रिश्तेदार भी आवास पर रहे। नाहिद हसन की माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम ने कहा कि अभी सलाह मशविरा कर रहे हैं। विधायक के अधिवक्ता बाबू इंतजार अहमद ने बताया कि रविवार को अवकाश है। अगले सप्ताह इस संबंध में विधायक की जमानत के लिए याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन

छुट्टी के कारण नहीं गया कोई मिलाई पर
शनिवार को जिला जेल मुजफ्फरनगर में बंदियों से मिलाई की छुट्टी रहती है। रविवार को भी गणतंत्र दिवस के कारण जिला कारागार में मिलाई नहीं होगी। इस कारण नाहिद हसन से जेल में मिलाई करने के लिए कोई नहीं जा सका। विधायक प्रतिनिधि मनोज राणा ने बताया कि शनिवार को अवकाश के कारण कोई जेल में मिलाई के लिए नहीं गया है।
विज्ञापन

कैराना के माहौल पर पुलिस की नजर
विधायक की जमानत खारिज होने के बाद कस्बे के माहौल पर प्रशासन की नजर लगी है। नाहिद के जेल जाने के दौरान भी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। सुरक्षा की वजह से ही विधायक का डॉक्टरी परीक्षण भी कचहरी परिसर में ही कराया गया था। इसी कारण पुलिस प्रशासन इस मसले को लेकर विधायक समर्थकों पर भी नजर रखे हैं। एलआईयू कर्मी भी कस्बे में घूमकर माहौल के बारे में गोपनीय ढंग से जानकारी जुटा रहे हैं। उच्चाधिकारी भी इसे लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें