परिजनों के अनुसार, सेना के जवान ने देश की रक्षा का फर्ज निभाते हुए आतंकियों से डटकर मुकाबला किया। मुठभेड़ में आतंकियों की गोलीबारी में उनकों तीन गोलियां लगीं, लेकिन साहस कम नहीं हुआ तथा बहादुर जवान ने आतंकियों के दांत खट्टे कर दिए।
करीब 10 घंटे चली मुठभेड में दो आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया। बाद में बहादुर जवान को सेना के अन्य जवानों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिनका उपचार चल रहा है।
इसकी सूचना यहां गांव तितरवाड़ा में परिजनों को भी दी गई है, जिसके बाद परिजन भी बहादुर जवान का कुशलक्षेम जानने के लिए हॉस्पिटल में रवाना हो गए हैं। वहीं, गांव में घायल जवान इसरान अली चौहान की बहादुरी की चर्चाएं हो रही हैं।
इसके अलावा लोग ईश्वर से बहादुर जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान के भाई मोहसीन का कहना है कि इसरान परिवार में बड़ा भाई है और साहसी भी है। जवान ने आतंकियों को सबक सिखाकर गांव का नाम रोशन किया है।