शामली जनपद में पुलिस ने रविवार रात दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
रात करीब 11:30 बजे पंजीठ पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामडा तपनपुर के पास बंद पड़ी एक पटाखा फैक्ट्री में अवैध पटाखे रखे गए हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 48 कार्टून में भरे 11,650 पैकेट फुलझड़ी बरामद किए।
इस दौरान शाहरुख निवासी कप्तान नगर, पानीपत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पटाखे तैयार कर बाजार में सप्लाई करता है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ