कैराना- खतौली, मोरना राज्य मार्ग एसएच 116 का होगा चौड़ीकरण
शामली। कैराना- कांधला- खतौली और राज्यमार्ग एसएच 116 का दर्जा मिलने के बाद चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को जाएगा। जिला प्रमुख मार्ग से राज्यमार्ग का दर्जा मिलने के बाद दोनों जिलों को आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मुजफ्फरनगर-शामली जिले के पांच हाईवे के जोड़ेगा। इससे यात्रा सुगम हो जाएगी।
शासन की ओर 46 जिला प्रमुख मार्गों में शामिल जिले का कैराना -कांधला, खतौली, मोरना 93.125 किलोमीटर को राज्यमार्ग का दर्जा मिलने के बाद शामली जिले के कैराना में पानीपत- नगीना और कोटद्वार, कांधला में दिल्ली-यमुनोत्री, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के गढ़ीसखावत गांव में मेरठ- करनाल, बुढ़ाना में मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना, बड़ौत फोरलेन और खतौली में दिल्ली- देहरादून हाईवे और जानसठ के पास पानीपत- नगीना, कोटद्वार हाईवे को जोड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि कैराना-कांधला, खतौली और मोरना राज्यमार्ग को दो मीटर का चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को जाएगा। उनका कहना है कि जिला प्रमुख मार्ग को सात आठ साल बाद मरम्मत की धनराशि मिलती थी, लेकिन राज्यमार्ग का दर्जा मिलने के बाद हर तीन साल बाद मरम्मत की धनराशि प्राप्त होगी। राज्यमार्ग का निर्माण होने के बाद यूपी हरियाणा की रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की रफ्तार और संख्या बढ़ने से आम नागरिकों को सुविधाओं का विस्तार होगा। राज्यमार्ग सात मीटर से लेकर दस मीटर तक निर्माण करने का नियम है। यदि भूमि उपलब्ध है तो उससे अधिक निर्माण कराया जासकता है।
खस्ताहाल मार्ग से मिलेगी मुक्ति-
--- फोटो समाचार-
--कैराना कचहरी में अधिवक्ता गंगेरु निवासी नीरज चौहान का कहना है कि उन्हें कांधला के रास्ते स्टेट हाईवे बनने से सड़क चौड़ी होगी,. जिससे उन्हें आने जाने में सुविधा मिलेगी। सुविधाओं का विस्तार होगा
फोटो समाचार-
-- कैराना के जहानपुरा प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक नरेश पाल वर्मा का कहना कि स्टेट हाईवे बनने से उन्हें आने-जाने में फायदा होगा। सुविधाओं का विस्तार होगा।