फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना ब्लॉक से दिग्गजों ने किया नामांकन

Sat, 03 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दूसरे चरण के कैराना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री रियासत राणा की पत्नी, बेटी और कैराना क्षेत्र की पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम और उनकी बेटी समेत 37 प्रत्याशियों ने 38 नामांकन पत्र दाखिल किए। रविवार और सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



शनिवार को दूसरे चरण के कैराना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में सहायक निर्वाचन अधिकारी डाक्टर अनिल भारती के समक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री रियासत राणा की पत्नी ताहिरा ने वार्ड 11 से, उनकी पुत्री नुसरत ने वार्ड 13 से, कैराना क्षेत्र की पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम ने जिला पंचायत के वार्ड 10 से, उनकी बेटी इकरा चौधरी ने वार्ड 11 से नामांकन दाखिल किए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 10 से विशाला, शकुंतला, रमीजा, रकीबा, प्रवीण, तबस्सुम बेगम, वार्ड 11 से अनिल कुमार,  मुस्तकीम, शोसिंह, इकरा चौधरी, अखलाक, हारून, ताहिरा, वार्ड नंबर 12 से पूजा चौहान, मौसम, सुनीता देवी, बीना देवी, मूर्ति देवी, सीमा, सुरेशो, अर्चना,  कुसुम, विमलेश, वार्ड 13 से खालिदा, मेहनाज, प्रवीण, अनीता, कविता, अनिता, नसूरत ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 37 प्रत्याशियों ने 38 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनमें जिला पंचायत के वार्ड 10 से 11, वार्ड 11 से 22, वार्ड 12 से 22, वार्ड 13 से 17 नामांकन पत्र शामिल हैं।    उन्होंने बताया कि 69 प्रत्याशियों की ओर से दो दिनों में 72 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें