कैराना। बार एसोसिएशन का 2017 की नई कार्यकारिणी का चुनाव 23 दिसंबर को बार भवन में संपन्न कराया जाएगा। शनिवार को एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही नई मतदाता सूची जारी की। जिसके अनुसार 198 मतदाता 23 दिसबंर को मतदान में हिस्सा लेंगे।
बार एसोसिएशन की वर्ष 2017 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए गठित एल्डर कमेटी के अध्यक्ष चौधरी रियासत अली, सदस्य बीरसेन पंवार, ब्रह्मपाल चौहान, मुख्तार हुसैन व आरिफ चौधरी ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 19 और 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे।
20 दिसंबर को ही 12 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो बजे से सांय 4 बजे तक नाम वापसी, आपत्ति व निस्तारण होगा। 21 दिसंबर को चुनाव प्रचार व 22 दिसंबर को दोपहर दो बजे से सांय चार बजे तक बार भवन में प्रत्याशी अपने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए अपने विचार रखेंगे।
23 दिसंबर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बार भवन में मतदाता अपना मतदान करेंगे। उसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना व उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा एल्डर कमेटी के सदस्य वीरसैन पंवार ने बताया कि मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने के लिए 22 प्रार्थनापत्र मिले थे। इनमें से 12 प्रार्थना पत्रों को स्वीकार करते हुए मतदाता सूची में संशोधन किया गया है।