फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अस्पताल जांच में नहीं उतरे खरे

Tue, 30 Apr 2019 11:20 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना में आवेदन करने वाले कई प्राईवेट अस्पतालों का एडीएम आनंद शुक्ला के नेतृत्व में जिला इंपैनल कमेटी द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान अस्पतालों के कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने का के साथ कई खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम आनंद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट इंपैनल कमेटी ने शहर के गुरुद्वारा के पास अग्रवाल नर्सिंगहोम की जांच की। जांच के दौरान नर्सिंगहोम के कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है। हाजिरी एवं वेतन भुगतान रजिस्टर आदि अभिलेख दिखाए गए हैं। जिसमें नाम नहीं पाए जाने पर संबधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शहर के बुढ़ाना रोड कमला कालोनी में अनन्ता हास्पिटल की जांच की। रजिस्ट्रेशन के अलावा आवश्यक अभिलेख न दिखाए जाने पर दस दिन के अंदर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अनन्ता मल्टी स्पेशिलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय से पंजीकरण, अग्निशमन पंजीकरण का नवीनीकरण, नेशनल बिल्डिंग कोड पंजीकरण, स्टाफ व डॉक्टर का विवरण, पिछले छह माह का सैलरी का बैंक स्टेटमेंट, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल, मुजफ्फरनगर नगर विकास प्राधिकरण से बिल्डिंग का मेप अप्रूवल, बॉयो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि प्रपत्र मांगे गए। अस्पतालों में सभी प्रमाणपत्र निरीक्षण के समय उपलब्ध नहीं कराए गए।
निरीक्षण के समय चिकित्सालय की लिफ्ट क्रियाशील नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में मरीजों को लाने ले जाने हेतु रैंप भी स्थापित नहीं है। कमेटी ने प्राइवेट अस्पताल को समस्त प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अग्रवाल नर्सिंगहोम गुरुद्वारा रोड शामली की निरीक्षण टीम को चिकित्सालय द्वारा एनेस्थैटिक पंजीकरण, एंबुलेंस अटैचमेंट पंजीकरण, फॉयर फाईटिंग पंजीकरण, एनबीसी पंजीकरण, चिकित्सालय पंजीकरण का नवीनीकरण, पिछले छह माह का सैलरी का बैंक स्टेटमेंट एवं तैनात डॉक्टरों के प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डीपीसी डॉ.  रुशी फातिमा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें