फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे चार लोग

विज्ञापन
कैराना के मलकपुर में मकान का मलबा देखते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव मलकपुर में एक कच्चा मकान गिर गया। जिसके मलबे में परिवार के चार लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मलकपुर में मैनपाल का कच्चा मकान है। शनिवार सुबह करीब चार बजे मैनपाल का कड़ियों का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे मलबे के नीचे परिवार के लोग दब गए। शोरशराबा होने पर पड़ोसी जाग गए, लेकिन मलबा अकेले नहीं उठ सके। जिसके बाद उन्होंने गांव की मस्जिद में जाकर एलान कराया। इसके बाद आसपास के लोग उठाकर आए और मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल मैनपाल, उसकी पत्नी रामवती, बेटी प्रीति और एक बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। ग्राम प्रधान आनंद ने बताया कि मकान गिरने से गरीब मैनपाल का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। प्रशासन द्वारा पीड़ित की मदद करने की मांग की गई है।

कैराना के गांव मलकपुर में गिरा कच्चा मकान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें