शामली। बारिश का अभी दो दिन ओर इंतजार करना होगा। रविवार से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शुक्रवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे, हल्की धूप निकली। दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तेज धूप और छह किमी प्रति घंटे हवा चलने से उमस और गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। पिछले 24 घटे में दिन के तापमान में एक डिग्री और रात का तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकली। दिन कर तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में पूरे दिन उमस और गर्मी बनी रही।
उधर, सरदार बल्लभ भाई ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में मानसून की सक्रियता कम हो रही है। 25 जुलाई से पुन: सक्रिय होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रहा है जिसके कारण 26 से 28 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में भारी बारिश के आसार हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर बरेली में 26 जुलाई को 100 एमएम या ज्यादा बारिश हो सकती है। किसी भी खड़ी फसल में सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता अनुसार रसायन का छिड़काव आज कल में कर लें।