शामली । जिले में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी सजाई। दोपहर में जगह-जगह झूला झूल कर सावन के गीत गाए। शहर में जगह-जगह मेहंदी प्रतियोगिता, राधा कृष्ण, साड़ी प्रतियोगिता आयोजित किए। तीज महोत्सव पर आयोजित मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर धमाल किया।
हरियाली तीज पर महिलाओं ने सुसराल से सिंधारे को आपस में बांटा। भाई भी अपनी बहिन के यहां साड़ी-उपहार, मिठाई आदि लेकर पहुंचे। इस मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर मेहमानों को खिलाए गए। महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए। शहर के श्री हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन बारात भवन में हरियाली तीज पर जूनियर- सीनियर वर्ग मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 35 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
नन्हे-मुन्ने, छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण बनकर आए। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्ण प्रकाश ट्रस्ट की संस्थापिका, भाजपा नेत्री डाक्टर प्रियवंदा तोमर, अनिता बंसल ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, कार्यक्रम संयोजक जोगेंद्र पाल सेठी ने संचालन किया।
इस मौके पर निर्णायक मंडल में छवि संगल, सुदेश संगल, मीरा मित्तल, नेहा कांबोज, हिमानी गौतम मौजूद रहे। लाल सिंह लचक, बालकिशन सैनी, मुकेश मैनेजर, मोहित शास्त्री, उत्तम नामदेव, धर्मेंद्र कांबोज, तरुण खोटियान, रवि संगल मौजूद रहे। शहर के टंकी रोड पर राजारानी विवाह मंडप में इनरव्हील क्लब की ओर हरियाली तीज मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शेफाली चौहान ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर नीलम शुक्ला डाक्टर नीलम पंवार मौजूद रही। मेले का मुख्य आकर्षण डांस प्रतियोगिता रहा। चारू, नीलम, वैशाली, निधि के ग्रुप ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। बच्चों के लिए झूले-गेम्स के स्टाल लगाए। जिसमें बच्चों ने आनंद उठाए। मेले मे चटपटी चाट, पीज्जा, बर्गर, आइस्क्रीम, बुढ़िया के बाल के स्टाल पर बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। समारोह में शालू गुप्ता, शैली जैन, प्रभा छाबड़ा, सपना पुरी, चारू, प्रियंका, मोनिका, प्रिया, आचल, ज्योति, निधि, मंजू, श्रेया, वैशाली, पूजा, नीरू, धवन, रीना, शिप्रा रावत मौजूद रही।