फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जूडाे-कराटे... देश में जनपद का मान बढ़ा रहीं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद की बेटियां किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। खेलों के साथ ही बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ जूडो-कराटे में भी प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर मेडल जीतते हुए जनपद व परिजनों का नाम रोशन करते हुए अपना कॅरिअर बनाने में जुटीं हैं।
विज्ञापन

गांव बरलाजट की जया मलिक, शामली की सलोनी, रेलपार की रहने वाली अवनी मलिक और गांव खेड़ी की पायल पढ़ाई के साथ ही जूडो-कराटे में भी दम दिखाते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। सभी बालिका खिलाड़ी शहर के सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज में कक्षा 11 और 12वीं की छात्रा हैं। छात्राएं हर दिन सुबह दो घंटे बराबर प्रशिक्षण लेते हुए जूडो-कराटे खेल में आगे तक पहुंचकर भारत के लिए मेडल लाना चाहती हैं। सभी छात्राओं ने जिला, मंडल, राज्य स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। पिछले वर्ष वृंदावन में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय जूडो कराटे में छात्राओं ने अलग-अलग वर्ग में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर काॅलेज व परिजनों का नाम रोशन किया था। छात्राओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें