शामली। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने औषधि कक्ष, एक्सरे कक्ष व कार्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं रजिस्टरों व जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के प्रपत्रों में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
बुधवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से आए डा. इरफान वजीह जनरल मैनेजर व विशंबर दयाल ने टीम के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले टीम ने औषधि स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां रखे रजिस्टर को चेक किया। जिसके बाद वह एक्सरे कक्ष का ताला खुलवाते हुए एक्सरे मशीन की जांच की वही अंदर पेटी में रखी उल्टी की शीशी पर मोहर व डेट चेक की और अच्छी तरह से मोहर लगाने के आदेश दिए।
जिसके बाद वह औषधि कक्ष का निरीक्षण करते हुए कागज के डब्बों में रखी दवाइयों को प्लास्टिक के बडे़ डब्बों में लेवल लगाकर अच्छी प्रकार रखने के निर्देश दिए।
वहीं पर्ची चढ़ाने वाले रजिस्टर को दूसरी तरह से कॉलम बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद रसोई कक्ष का निरीक्षण कर सफाई के प्रति नाराजगी जताते हुए ध्यान देने की बात कही। जिसके बाद जिला अक्षय रोग अधिकारी कार्यालय में रजिस्टर चेक किए।
जिसमें जननी सुरक्षा योजना के प्रपत्रों में काफी खामियां मिलीं। जिसमें डा. जगमोहन व डा. सफल कुमार को रजिस्टरों में खामियां मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए। रजिस्टरों में दिसंबर 2015 तक का पेमेंट न होने पर भी नाराजगी जताई वहीं प्रसव की तिथियों में भी कमी मिली। जिसमें आवेदन पर बिना हस्ताक्षर के ही पेमेंट होने से रजिस्टरों को अपने कब्जे में लेकर जांच करने के लिए रखे। वहीं पुराने व छोटे रजिस्टरों के स्थान पर बडे़ रजिस्टर ही प्रयोग करने के निर्देश दिए।