शामली झिंझाना रोड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
शामली। शामली एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी और जेएनएनवाईसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिसमें पहला मैच गाजियाबाद और दूसरा मैच स्टार एलेवन ने जीता।
शामली क्रिकेट एकेडमी में तीसरी राम प्यारी मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच लक्ष्मी क्रिकेट एकेडमी और जेएनएनवाईसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिसमें लक्ष्मी एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए। वहीं जेएनएनवाईसी की तरफ से सक्षम और आयुष ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गाजियाबाद की टीम ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। गाजियाबाद की तरफ से साहिल शर्मा ने 44 रन बनाए। यह शानदार खेल दिखाने के लिए मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच स्टार इलेवन और एमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें स्टार इलेवन ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 240 रन बनाए। स्टार इलेवन की ओर से विक्रांत खटाना ने शानदार नाबाद 113 रन बनाए और ऋतिक अरोड़ा ने 51 रन बनाए। जवाब में एमएस एकेडमी की टीम मात्र 135 रन ही बना पाई। एमएस एकेडमी की ओर से नीशू ने शानदार पारी खेलते हुए 53 रन बनाए। स्टार इलेवन की ओर से हमजा और विजय ने 1-1 विकेट चटकाए। स्टार एलेवन ने 105 रन से यह मैच जीत लिया।
विक्रांत खटाना को जवाहर तोमर ने मैन ऑफ दा मैच दिया। मैच के अंपायर दीपक सैनी और विकास सैनी रहे। इस मौके पर शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कॉअर्डिनेटर विनय कुमार, टूर्नामेंट सचिव नागेंद्र खैवाल, टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष रोकी देशवाल, सचिन प्रधान खेडी, हरेंद्र तोमर, मुन्ना प्रधान, आजम खान, पंकज चौधरी, मुकुल आदि मौजूद रहे।