जिले में श्रीराम नवमी धूमधाम से मनाई गई। अखंड रामायण का पाठ कर शहर में जगह-जगह पर रामायण और श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शहर में फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
शनिवार को शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम पर ‘रामनवमी उत्सव मेें श्रीराम दरबार मंदिर में अखंड रामायण पाठ का समापन हो गया। सुबह 10 बजे रामायण की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ हनुमान धाम से शुरू होकर शहर के हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड़, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिवचौक, से होता अग्रसेन चौक, मिल रोड होते हुए श्रीहनुमान धाम पर समाप्त हुई। श्रीरामायण की भव्य शोभायात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। हनुमान धाम पर श्रीराम दरबार मंदिर में भजन- कीर्तन का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बाद में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हलुवा-पुरी, कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेदी, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, जोगेंद्र पाल सेठी, मास्टर अनुराग शर्मा, सूरज चौधरी, संदीप नामदेव, नमन कर्णवाल, बिजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र कांबोज, अमित प्रजापति, शिवम कर्णवाल, गुरुशरण रूहेला, नमन गोयल आदि उपस्थित रहे।
उधर, शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में दोपहर एक बजे श्रीराम जन्मोत्सव पर विशाल भव्य शोभायात्रा शुरू होकर बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिवचौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड होकर अग्रसेन चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी रोड, अजुध्या चौक होते मंदिर ठाकुर द्वारा में समाप्त हुुई। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, हनुमानजी, लवकुश, राधा कृष्ण की भव्य झांकियां और बैंडबाजे शामिल रहे। श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का शहर वासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। मौके पर ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के अध्यक्ष विनीत संगल, कोषाध्यक्ष श्रीपाल गोयल, रविकांत गर्ग, विशाल गर्ग, अक्षय गर्ग, धर्मवीर वर्मा, आकाश गोयल, गौरव गोयल, नरेश चंद, श्यामलाल, श्री निवास गोयल आदि का योगदान रहा।