फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के गढ़ बने झिंझाना और कैराना

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करी के गढ़ बने झिंझाना और कैराना
विज्ञापन

शामली। पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब की तस्करी बढ़ गई है। दूसरे राज्यों से लाई जाने वाली अवैध शराब के अलावा कच्ची शराब पकड़ी जा रही है। कैराना और झिंझाना क्षेत्र तो शराब तस्करी के गढ़ बन गए हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब के धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है।
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही शराब की तस्करी के मामले भी बढ़ गए हैं। पूरे जिले में अवैध शराब के मामले पकड़े जा रहे हैं, लेकिन कैराना व झिंझाना तो अवैध शराब के गढ़ बने हुए हैं। जिले में रोजाना पुलिस की चेकिंग में अवैध शराब के साथ ही इस धंधे में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस भी पंचायत चुनाव में अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी व कार्रवाई के दावे कर रही है, लेकिन इस अवैध धंधे पर पूरी तरह से रोक नहीं लगा पा रही है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में पकड़ी गई अवैध शराब
पांच अप्रैल : कांधला में 35 लीटर कच्ची शराब पकड़ी।
चार अप्रैल : हरियाणा मार्का की कैराना में 78 बोतल देसी शराब, झिंझाना में 183 बोतल अंग्रेजी व चार बोतल देसी शराब पकड़ी।
तीन अप्रैल : कैराना में 12 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, झिंझाना में 71 पेटी देसी शराब, आदर्श मंडी ने 176 पव्वे देसी शराब और कांधला में 110 लीटर कच्ची शराब पकड़ी।
एक अप्रैल : शहर कोतवाली पुलिस ने 240 पव्वे अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शरब पकड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें