फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानीपत के मेयर पद के चुनाव में ताल ठोक रही झाडखेड़ी की बेटी कोमल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की बेटी कोमल सैनी हरियाणा के पानीपत के नगर निगम चुनाव में मेयर के पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रुप में ताल ठोंक रही है। रविवार को पानीपत में नगर निगम को मतदान हुआ है।
विज्ञापन

कोमल सैनी जिले के कैराना तहसील के झाडखेड़ी गांव के किसान आदीश सैनी की बेटी है। कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय की बीए की छात्रा रही कोमल सैनी की पानीपत के हैंडलूम उद्यमी दिनेश सैनी से शादी हुई थी। वह पानीपत में राजनीति में सक्रिय हैं।
कोमल पानीपत से बीएड कर चुकी हैं और वह वार्ड 11 से भाजपा पार्षद रह चुकी हैं। इस बार पानीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन

झाड़ खेड़ी निवासी आदीश सैनी, उनके पड़ोसी संजय सैनी बताते है कोमल प्रतिमा की धनी है। गांव से कोमल के चुनाव प्रचार में गए थे। पानीपत से भाजपा मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी ने अपना नामांकन 26 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ दाखिल किया था। झाडखेड़ी के गांव के लोग गांव की बेटी को पानीपत का मेयर बनते देखना चाहते हैं। आदीश के तीन बेटियां एक बेटा है। सबसे बडी बेटी रूबी सैनी, दूसरे नंबर की बेटी कोमल सैनी और सबसे छोटी बेटी गुरमिता हैं। तीनों शादीशुदा है। बेटा आदित्य सैनी गांव में खेती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें