फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला के पहने हुए गहने गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला के जेवरात गायब
विज्ञापन

शामली। कांबोज कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद अस्पताल में ही उसके पहने हुए गहने गायब कर दिए गए। महिला के परिजनों ने सहारनपुर के सरसावा थाना और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की है।
विज्ञापन

शामली की कांबोज कॉलोनी निवासी महिला करीब पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के सैंपल लिए गए तो उनके पति भी कोरोना संक्रमित मिले। दोनों को होम आइसोलेट किया गया था। मंगलवार को महिला की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे सहारनपुर के सरसावा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि कि महिला के हाथों में सोने की चार चूड़ियां, कानों में कुंडल, सोने की चेन लॉकेट सहित और अंगूठी पहने हुए थी। महिला की मौत होने की सूचना पर परिजन शव लेने सरसावा मेडिकल कालेज पहुंचे। मृतका के पति का कहना है कि उन्हें केवल सोने की चूड़ियां, कुंडल दिए गए, जबकि सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी नहीं दी गई। इस बारे में उन्होंने अस्पताल के कर्मियों से पूछा तो उन्होंने गहनों के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया, जबकि ये सभी गहने मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड में दर्ज है। मृतका के पति ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सरसावा थाने पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें