शामली विकास भवन में बैठक लेते अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
गांव में बनाया जाए जन शिकायत रजिस्टर
शामली। डीएम जसजीत कौर जनपद में चल रहे प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उनको गति देते के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिवों को गांव में उपलब्ध रहने तथा जन शिकायत रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।
विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने ग्राम सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसलिए उसके लिए भूमि चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। 50 खेल मैदान जिन पर कार्य प्रारंभ है उनको एक माह में पूरा किया जाए। डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांवों में जन शिकायत का रजिस्टर भी बनाया जाएगा। डीएम ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉकवार कैंप लगाकर पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण करें और नए पात्र पेंशन के जोड़े जाएं। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।