फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी के तीखे तेवर: कहा-विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं, NDA हर सीट पर जीत दर्ज करेगी

Wed, 13 Mar 2024 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह पहुंचे शामली के कैडी और जलालाबाद गांव में पहुंचकर पहले उन्होंने शोक संवेदनाएं दीं। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता की, बोले- रालोद का प्रतिनिधि किसानों के हित में करेगा काम।  
विज्ञापन
कैडी गांव में जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी ही जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि विपक्ष के पास लोकसभा चुनाव में कोई मुद्दा या फिर माहौल नहीं है, जिस पर वह कह सके कि इसलिए हमें वोट दें।

विज्ञापन


उक्त बातें चौधरी जयंत सिंह ने कहीं। वे बुधवार को क्षेत्र के कैडी और जलालाबाद गांव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एनडीए में रालोद घटक दल के रुप में शामिल हुआ है।

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। सभी लोगों को साथ लेकर चला जाएगा।

एनडीए में जाने के बाद कुछ लोगों के नाराज होने के सवाल पर कहा कि मुझसे तो अक्सर लोग नाराज हो जाते हैं मगर उन्हें मना लेता हूं। कुछ मेरी मान लेते हैं , कुछ की मैं मान लेता हूं।
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम बदलने के सवाल पर कहा कि कुछ कारण रहे होंगे, पार्टी ने महसूस किया होगा, इसलिए सीएम को हटा दिया गया। यह भाजपा का अंदरुनी मामला है।

कहा कि भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं किसानों के लिए लाई गई है। कई जल्द ही लाई जा एगी। सरकार में रालोद का जो भी प्रतिनिधि रहेगा वह किसानों के लिए और बेहतर करने का प्रयास करेगा।

इस दौरान चौधरी जयंत सिंह ने कैडी गांव में पूर्व विधायक राव वारिस की माता मुसर्रत बेगम और जलालाबाद में अशरफ अली की माता के निधन पर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें