रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज शामली के विभिन्न स्थानों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं। वह सबसे पहले कैड़ी गांव पहुंचे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर भी दिशा निर्देश देंगे। जयंत सिंह का यह दौरा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने बताया कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी आज दोपहर एक बजे कैड़ी गांव में पूर्व विधायक राव वारिस की माता के हुए इंतकाल पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लिए पहुंचे।