फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में जावेद पहलवान ने लहराया परचम

Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। गंगोह के जावेद पहलवान ने ननहेड़ा गांव के रहमान पहलवान को रोमांचक मुकाबले में हराकर खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा व भाजपा नेता मृगांका ने विजेताओं को सम्मानित करने के साथ ही बालिका वर्ग में विजेता रही हसनपुर लुहारी की ही शगुन व वेदी सैनी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर मैदान में चल रही चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन के पहले मुकाबले में मुजम्मिल पहलवान हसनपुर लुहारी ने दूधली के नितिन को हराया। दूसरे मुकाबले में ननहेड़ा के रहमान ने कुरुक्षेत्र के राजवीर को शिकस्त दी। हसनपुर लुहारी के फरीद व दूधली के आदित्य के बीच खेला गया। तीसरा दूधली के भूरा व लुहारी के मुरसलीन के बीच खेला गया। चौथा मुकाबला बराबरी पर छूटा। हसनपुर लुहारी के एहसान पहलवान ने सहारनपुर के मोहम्मद अली को पांचवें मुकाबले में शिकस्त दी। अंत में खेले गए गंगोह के जावेद व जलालाबाद के जावेद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस मुकाबले का कोई निर्णय नहीं निकल पाया। दोनों पहलवानों के दम ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि गन्ना राज्य मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दंगल में आज देश के बेटे ही नहीं बेटियां भी नाम रोशन कर रही हैं। शगुन और वेदी भी इसी राह पर हैं। उम्मीद है कि आगे चलकर यह दोनों बहनें अपने क्षेत्र व देश का मान बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


मृगांका ने भी दोनों बहनों को खूब लगन व मेहनत से तैयारी कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के चेयरमैन नरेश सैनी ने कहा कि गांव में समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल सके।  इस मौके पर प्रधान के पति सतीश सैनी, सहकारी समिति के चेयरमैन नरेश सैनी, विनोद सैनी, मैनपाल सैनी, शहजाद, एनए खान, शन्नो वकील, सददाम, कुलदीप भारत, प्रमोद फौजी, अमित सैनी, संजय सैनी, शिवकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें