फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी से शुरु होंगे प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थय मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दो फरवरी से प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे, इसमें आम जनमानस का उपचार और जांच कराकर दवाई वितरित की जाएगी। जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने 19 से 24 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। पल्स पोलियो नियमित टीकाकरण एवं सघन मिशन इंद्रधनुष आईएमआई के संबंध में डीएम अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 से 24 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जाना है। अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले से ही प्लानिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि बूथ के दिन पल्स पोलियो की दवाई अवश्य रुप से पिलाई जाए।
मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष में प्रभावी रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे लोग जो टीकाकरण कराने में आनाकानी करते है, उनको भी समझा-बुझाकर एवं प्रधानों के माध्यम से ऐसे परिवारों के बच्चों का भी टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की जांच एवं उपचार किया जाएगा। बैठक में डॉ. केपीसिंह, सहित आदि अधिकारी एवं स्वास्थ विभाग से जुड़े कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें