फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम, लोग रहे परेशान

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर में आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोग हर रोज जाम में घंटों खडे़ रहते हैं। जरूरी काम होने के बाद भी जाम से निकल नहीं पाते। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। 
विज्ञापन


शनिवार को पूरे शहर में सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों साइड में बडे़ वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण बाइक व पैदल चलने वाले लोगों का भी निकलना मुश्किल हो गया। वहीं रिक्शे में बैठे लोग भी बिना पैसे दिए ही उतर चल दिए। शहर का मुख्य मार्ग हो या बाईपास चाहे बाजार सभी जगह जाम की स्थिति बनी रही। 

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र छात्राओं को उठानी पड़ी। जिसके कारण बच्चे अपने घरों में जाम में फंसने के कारण एक से दो घंटा लेट पहुंचे। इसके अलावा ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब शहर जाम के झाम में न फंसता है। एक बार जाम लगने का मतलब होता है कि कई घंटे खराब होना।
विज्ञापन


 वहीं, शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, हनुमान रोड, सुभाष चौक, धीमानपुरा फाटक, बाईपास पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। यदि ट्रैफिक पुलिस सही समय पर यातायात पर ध्यान देकर वाहनों को सही दिशा में चलने के लिए ध्यान दे तो जाम की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने किसी प्रकार से जाम से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें