फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तौल कांटा खराब होने से शहर में लगा जाम

Sun, 19 Jan 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गन्ना वाहनों का लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
शामली। शामली चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रालियों का तौल कांटा खराब होने पर रविवार की देर शाम शहर में जाम की स्थिति बन गई। शहर के मुख्य मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लग गई।
विज्ञापन

चीनी मिल शामली के ट्रैक्टर ट्रालियों के तौल केंद्र में गड़बड़ी के कारण तौल प्रभावित हो गई। मिल के तौल केंद्रों पर अपेक्षा के कम ट्रालियों की तौल हो पाई। जिस वजह से रविवार की शाम मिल में आने वाले गन्ने के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालात यह बन गए कि गन्ने के वाहनों की लाइन मिल यार्ड से लेकर मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड तक पहुंच गई। जिससे आने जाने लोगो को परेशानी हुई। चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मिल के तौल कांटे खराब होने के कारण ट्रॉलियों की तुलाई कम हुई है, जिससे गन्ना वाहनों की लाइन लग गई। कहा कि व्यवस्था जल्द ही ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें