हरियाणा प्रशासन द्वारा बाॅर्डर पर यूपी के किसानों को रोकने के लिए समिति के ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगा रखे हैं। किसान मनोज ने बताया कि शुक्रवार से किसान बाॅर्डर पर खड़े हैं। हरियाणा प्रशासन जाने नहीं दे रहा, लेकिन यूपी का कोई भी अधिकारी मौके पर किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों का धान रोका हुआ। किसानों के वाहनों को साइड में खड़ा किया हुआ है। आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है और यूपी एवं हरियाणा के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।