फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली आने के लिए लगेगा दोगुना समय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने दूसरे राज्य और जनपदों से शामली आने वाले हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह प्लान 14 जुलाई की मध्यरात्रि से 24 जुलाई तक लागू रहेगा। इस प्लान से यात्रियों की मश्किलें बढ़ेंगी, उन्हें शामली आने के लिए दोगुना समय लगेगा।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि डायवर्जन लागू करने के संबंध में सभी तैयारी कर ली गई हैं।
सहारनपुर से शामली आने वाले वाहन : सहारनपुर से शामली शहर में ननौता, जलालाबाद, गंदेवड़ा, मुंडेट नहर पुल होकर आएंगे। कस्बा कैराना के लिए ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीअब्दुल्ला, ऊन, झिंझाना, गाड़ी वाला चौराहा, भूरा होते हुए पहुंचेंगे। कस्बा बनत के लिए ननौता, जलालाबाद, थानाभवन से शामली रोड होकर समाज कल्याण विभाग कार्यालय मार्ग से होते हुए निकाली जाएंगी।
कस्बा कांधला आने के लिए ननौता, जलालाबाद,थानाभवन, गढ़ीअब्दुल्ला, झिंझाना, गाड़ी वाला चौराहा, भूरा, कैराना, ऊंचा गांव होते हुए पहुंचेगे।
मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों की व्यवस्था : मुजफ्फरनगर से शामली शहर के लिए बिरालसी, कादरगढ़, थानाभवन, गंदेवड़ा, मुंडेट नहर पुल होते हुए आएंगे।
कस्बा कैराना के लिए बिरालसी, कादरगढ़, थानाभवन, गढ़ीअब्दुल्ला, ऊन, झिंझाना, गाड़ी वाला चौराहा, भूरा होते हुए जाएंगे। कस्बा बनत के लिए बिरालसी, कादरगढ़, थानाभवन, शामली रोड, समाज कल्याण विभाग रोड होते हुए पहुंचेंगे। झिंझाना जाने के लिए बिरालसी, कादरगढ़, थानाभवन, गढ़ी अब्दुल्ला, ऊन होते हुए झिंझानजाएंगे। कांधला के लिए बिरालसी, कादरगढ़, थानाभवन, गढ़ी अब्दुल्ला, ऊन, गाड़ी वाला चौराहा से गुजरेंगी। इसके लिए जगह जगह चैक पोस्ट लगाए जाएंगे जो वाहनों को नए रूट से निकलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें