कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेन्ट स्कूल में तीन दिवसीय प्राथमिक वर्ग एवं जूनियर वर्ग की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रिले रेस में लोटस, जैसमीन, रोज, लिलि हाउस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बैग रेस बालिका वर्ग में लोटस हाउस व जैसमीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो में टीम ए और टीम बी और स्किपिंग में लोटस, जैसमीन व लिली हाउस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। म्यूजिकल चेयर में जैसमीन हाउस व लोटस हाउस व लिली हाउस ने, स्पून रेस प्राथमिक वर्ग में लोटस, रोज, जैसमीन हाउस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
सौ मीटर रेस में प्राथमिक वर्ग में जैसिमन हाउस हावी रहा। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में रोज, लोटस व जैसमीन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बैक रेस जूनियर वर्ग में लोटस व जैसमीन हाउस के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हर्डल रेस में लिली व जैसमीन हाउस के बीच कडे़ मुकाबले के बावजूद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 200 मीटर रेस में रोज, जैसमीन व लोटस हाउस के बीच मुकाबला रहा तथा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।