फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

विज्ञापन
शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शपथ लेतीं डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सभी को यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है।
बुधवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह और कोविड-19 से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने जन जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में डीएम ने लोगों से कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह कई बार मनाया जाता है, परंतु इस बार इसको कोविड-19 और मिशन शक्ति अभियान के साथ इसे जोड़ा जाए, ताकि तीन तरह की जागरूकता एक समय हो जाए। उन्होंने कहा कि यातायात के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। कभी भी नशे का सेवन करके और नींद की हालत में गाड़ी ना चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। यातायात के नियमों का पालन खुद भी करें और अपने घर वालों और रिश्तेदारों को भी इसके लिए जागरूक करें। डीएम ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु फेस मास्क का इस्तेमाल करें और सामने वाले से उचित दूरी बनाकर रखते हुए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। इस अवसर पर एआरटीओ मुंशीलाल, एआरएम मनोज बाजपेयी, जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह और वाहन डीलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म उतारी, जुर्माना लगाया
शामली। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम यातायात माह के तहत शहर में गुरुद्वारा तिराहा, धीमानपुरा और बुढ़ाना रोड तिराहा पर वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान सात वाहनों की फिल्म उतारकर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दुपहिया वाहनों पर यातायात नियमों का पालन कर हेलमेट लगाने वाले वाहन चालक को फूल भेंट का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें