शिक्षा को समाज की सेवा में बदलना जरूरी
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने रासेयो स्वयंसेवकों से कहा कि जीवन मेें शिक्षा अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा को व्यवहारिक ज्ञान और समाज की सेवा में बदलना ही सच्ची शिक्षा है।
शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज की रासेयो इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीआईओएस सरदार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शशि वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा और गुरुदास सिंह ने किया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि स्वयं के लिए तो सभी जीते हैं। व्यक्ति वह है, जो देश के लिए आगे बढ़ कर जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। दूसरे सत्र में कैशलेस इंडिया अभियान के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक प्रबंधक अतुल कुमार ने छात्रों को बैंकिंग व्यवस्था से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में हम सबका है एक ही सपना स्वच्छ भारत हो बस अब अपना जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, अमरपाल सिंह, अर्जुन नाम, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज में रासेयो शिविर के तृतीय इकाई के शिविर के तीसरे दिन मिशन शक्ति के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान पर रैली निकाली गई। स्वयं सेविकाओं ने लोगों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. सारैभ पांडेय, डॉ. विनीता कुमार, डॉ. चारू गोयल, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।