फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला स्थल के पास बनेगा आइसोलेशन कक्ष

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रामलीला स्थल के पास बनेगा आइसोलेशन कक्ष
विज्ञापन

शामली। इस बार रामलीला स्थल के पास एक आइसोलेशन कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। जिसका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। त्योहारों के मद्देनजर एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बैठक लेते हुए कहा कि रामलीला कमेटी के प्रतिनिधियों में भी कोई 65 वर्ष से अधिक उम्र का ना हो इसका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाना है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में श्रीराम लीला कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ मंथन करते हुए एडीएम ने कहा कि आयोजन वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। यदि आयोजन के दौरान किसी को स्वास्थ्य संबंधी या कोई कोरोना संक्रमित आता है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर कंट्रोल रूम नंबर-01398-270203 पर कॉल कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दृष्टिगत कि रामलीला आयोजन के पास एक आइसोलेशन कक्ष भी स्थापित किया जाए। जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। सभी एसडीएम द्वारा स्थल क्षमता के अनुसार आयोजन करने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में रामलीला कमेटी के प्रतिनिधियों के सुझाव भी प्राप्त किए गए। मौके पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सदर एसडीएम संदीप कुमार, एसडीएम ऊन मनी अरोड़ा, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं रामलीला कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें