भले ही पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस कैराना के नोमान को गिरफ्तार कर लिया हो, मगर अभी भी आईएसआई एजेंट इकबाल काना भारत के नंबर का प्रयोग कर रहा है। उसके ऑनलाइन रहकर अन्य लोगों के संपर्क में रहने की आशंका है। पुलिस से लेकर विभिन्न खुफिया एजेंसियां बेबस हैं। एजेंट के ऑनलाइन रहने के बावजूद उस पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।