फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इशरत के साथ पति ने की थी बर्बरता, आंत फटने से हुई मौत

Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बागपत के ट्योढ़ी गांव के जंगल में एक ईंट भट्ठे पर पत्नी इशरत की हत्या में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पति शामली के खेड़ा कुरतान निवासी आशु ने हत्या से पहले इशरत के संवेदनशील अंगों पर हथियार से वार किए थे, जिससे उसकी आंत फट गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इशरत की मौत संवेदनशील अंगों पर हथियार से वार होने और आंत फटने से हुई। यह घटना ट्योढ़ी गांव के जंगल में एक ईंट भट्ठे पर हुई थी। आशु ने अपनी पत्नी इशरत की हत्या अनैतिक संबंधों के शक में की थी। शनिवार सुबह उसने इशरत को ईंट से कूंचकर मार डाला।
हत्या के बाद आशु ने इशरत का उपचार कराने के बहाने एक गाड़ी मंगाई और उसे शामली ले गया। वह उसे अपने गांव खेड़ा कुरतान में घर में छोड़कर भट्ठे पर वापस भाग आया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

शामली पुलिस ने आशु उर्फ आस मोहम्मद को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी घटना का खुलासा किया। इशरत के भाई इस्तखार ने बड़ौत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आशु उर्फ आसमोहम्मद, उसके भाई दीन मोहम्मद, इशाक, मां इस्लामन और मुरसलीम पर हत्या का आरोप लगाया है।
इशरत शामली जिले के खेड़ा कुरतान की निवासी थी। वह ट्योढ़ी गांव के जंगल में चांद निवासी बिहारीपुर के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। हत्या के बाद आशु ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है। nआरोपी बोला, मुझे नहीं पता कहां मरी इशरत : पुलिस ने हत्यारोपी आशु से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिटाई से इशरत के घायल होने पर अपने परिचित को इसरत के बीमार होने की बात कहकर गाड़ी लेकर बुलाया था। इसके बाद गाड़ी में लेकर चला गया। इशरत की मौत कहां पर हुई, इसके बारे में आरोपी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें