शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में छात्र-छात्राओं ने अपनी मैनेजिरियल और ऑर्गेनाइजिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से अपनी कक्षाओं को सजाया और पार्टी का आयोजन किया। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड कक्षा तीन की इशिका, कक्षा आठ की काव्या व इसी कक्षा के हार्दिक ने प्राप्त किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी घर पर खाने-पीने की वस्तुएं लेकर आए थे और प्रोफेशनल इवेंट ऑर्गेनाइजर की तरह अपनी-अपनी कक्षाओं को पार्टी हॉल के रूप में तब्दील किया। उन्होंने गुब्बारों, साड़ियों, चुनरी, फूल पत्तियां और रिबन आदि का उपयोग कर सुसज्जित किया। यह कार्यक्रम प्रतियोगिता की तरह आयोजित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा छह व सात को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार कक्षा आठ को और तृतीय पुरस्कार कक्षा तीन को मिला।
स्पेशल कैटेगरी का पुरस्कार कक्षा चार को और सांत्वना पुरस्कार कक्षा पांच को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेेश सिन्हा ने कक्षाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के मैनेजिरियल और आर्गेनाइजिंग स्किल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। निर्णायक मंडल में इंदु, अनुराधा, प्रिंसी रही। संचालन अभिनव ने किया।