फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियमितता मिलने पर बंद कराया रेत खनन

Wed, 01 Feb 2023 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रशासन और खनिज विभाग ने नंगलाराई खनन प्वाइंट पर छापा मारा। अनियमितता पाए जाने पर खनन बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर मंडलायुक्त के निर्देश पर एसडीएम शिवप्रकाश यादव व खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र के गांव नंगलाराई यमुना खादर में आवंटित खनन क्षेत्र पर छापा मारा। इस दौरान यमुना की धारा मोड़कर रास्ता बनाने और आवंटित क्षेत्र से बाहर अवैध खनन का मामला सामने आया। सीमांकन पिलर भी नहीं पाए गए। अधिकारियों ने यमुना नदी के पानी के अंदर डंडे से गहराई की भी जांच की। खदान पर चार ओवरलोड वाहन भी रेत के मिले। अधिकारियों ने रेत के टीलों को ढहाकर यमुना नदी में बनाए जा रहे गहरे कुंड को समतल कराने और जलधारा सुचारू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों ने रेत के वाहनों की निकासी का रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की। अधिकारियों ने खनन पर जांच से संबंधित रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
कोट
नंगलाराई में आवंटित बालू खनन पट्टे की सीमा से बाहर खनन होता मिला है। कुछ ओवरलोड वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। खनन प्वाइंट की ओटीपी बंद करा दी गई है। सीमा पर पिलर लगाने के बाद ही ओटीपी खोली जाएगी। इसके अलावा मामौर और मंडावर खनन प्वाइंट पर भी जांच की गई है। इनकी भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। -एसडीएम, शिव प्रकाश यादव।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें