कैराना। खनन अधिकारी ने मंडावर व खुरगान रेत खनन पट्टे पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खनन क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों व कुछ ट्रकों की नंबर प्लेट गायब मिलने पर पट्टा धारक को सख्त हिदायत दी गई।
जिला खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने शनिवार को अपनी टीम के साथ मंडावर व इस्सोपुर खुरगान पर चल रहे रेत खनन पट्टे पर जाकर जांच की। मंडावर व इस्सोपुर खुरगान रेत खनन पट्टे पर प्रशासन के निर्देश पर लगाए गए। सीसीटीवी कैमरों का फोकस सही नहीं मिला। जिस पर पट्टा धारक को सीसीटीवी कैमरों को सही दिशा व कम दूरी पर लगाने के निर्देश दिए। जिससे रेत लेकर जाने वाले वाहनों की सही वीडियो रिकॉर्ड हो सके। इसके अलावा रेत ढोने वाले कुछ ट्रकों पर नंबर प्लेट गायब मिली। ट्रकों पर नंबर प्लेट गायब होने से एक ही रायल्टी पर चोरी करके कई बार रेत उठाया जा सकता है। जिस पर खनन अधिकारी ने हिदायत दी कि ट्रकों पर सही नंबर प्लेट हर समय होनी जरूरी है। इस दौरान खनन अधिकारी ने खनन पट्टे पर अन्य जांच भी की।