फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मेडिकल स्टोरों पर मिली अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में मेडिकल स्टोरों पर मिली अनियमितताएं
विज्ञापन

शामली। जिला औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने कस्बा कांधला में दो मेडिकल स्टोरों पर जांच की। जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गई। शामली में दो संदिग्ध दवाओं के जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला औषधि निरीक्षक संदीप कुमार कस्बा कांधला पहुंचे। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों के आधार पर न्यू सुपर मेडिकल स्टोर और भारत मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय विक्रय के बीजक का रखरखाव सही ढंग से नहीं पाया गया। फार्मासिस्ट भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जिन दवाओं के क्रय बीजक प्रस्तुत नहीं कर पाए, उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा शामली मार्केट में रक्स फार्मा का निरीक्षण किया गया। यहां से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें