फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस वालंटियर्स ने चलाया सबला सलोनी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भूरा में आयरन की गोलियां वितरित की
विज्ञापन

शामली, कैराना। एनएसएस वालंटियर्स प्राची चौहान और खुशी वर्मा ने गांव भूरा में 150 महिलाओं को नौ हजार आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की। साथ ही मेंस्ट्रअल हेल्थ और हाइजीन के बारे में ग्रामीण महिलाओं को घर-घर जाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने बताया कि इस अभियान में कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. मीनाक्षी धीमान ने एनएसएस की वालंटियर्स को प्रशिक्षित किया कि आयरन की कमी ग्रामीण महिलाओं की आम समस्या है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिर जाता है। शरीर की कोशिकाओं को पूरी ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण स्वास्थ्य खराब हो जाता है। गर्भ में पल रहे बच्चे का भी पूर्ण विकास नहीं हो पाता। एनएसएस की वालंटियर प्राची चौहान और खुशी वर्मा एनएसएस के प्रत्येक अभियान में सक्रिय वालंटियर्स रही हैं। हाल में ही प्राची चौहान तथा खुशी वर्मा ने कोविड जागरूकता ई-शपथ में जनपद शामली से अपने प्रयास से एक हजार से भी अधिक शपथ करवाकर शामली को पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें