फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा हसन की बढ़ी मुश्किल: चुनाव परिणाम आते ही कैराना पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई, पढ़ें-पूरा मामला

Sat, 08 Jun 2024 11:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कैराना से नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन जीत के तुरंत बाद ही मुश्किल में पड़ती नजर आ रहीं है। कैराना पुलिस ने उनके सांसद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी इकरा हसन की जीत के बाद शहर में 40-50 बाइकों पर सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने के मामले में आदर्श मंडी थाने पर पुलिस की तरफ से करीब 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर युवकों के हुड़दंग मचाने क वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस इनकी शिनाख्त कराने में जुट गई है।

विज्ञापन

इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुई हैं। मतगणना के दिन इकरा हसन की जीत के बाद बाइकों पर सवार समर्थकों ने शहर में हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बाइकों पर सवार युवक सपा प्रत्याशी इकरा हसन के समर्थन में नारेबाजी व बाइकों को तेज गति से दौड़ाते हुए स्टंट कर हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर वायरल वीडियो की जांच की। जांच में यह वीडियो चार जून का पाया गया। बाइकों पर सवार मतगणना स्थल की तरफ से शहर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर पुलिस की तरफ से निर्वाचित सांसद इकरा हसन के 40-50 बाइकों पर सवार करीब 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने, हुड़दंग मचाने और जीत के बाद जुलूस निकालकर धारा 144 का उल्लंघन करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि वीडियो में बाइकों पर सवार युवक सपा प्रत्याशी इकरा हसन के समर्थन में हल्ला मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शामली में बाइकों पर हुड़दंग मचाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों से भी की जा रही हुड़दंगियों की पहचान
पुलिस के अनुसार हुड़दंगियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ले रही है। आसपास क्षेत्र के के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें