फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों का न्यौता

विज्ञापन
गढ़ी पुख्ता:- क्षेत्र के गांव पलठेडी में खुले में रखा ट्रांसफार्मर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को न्यौता
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। गांव पलठेड़ी में ऊन-थानाभवन मार्ग पर दो ट्रांसफार्मर खुले में बिना बैरिकेडिंग के रखे हैं। बस स्टैंड पर आने जाने वाले लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। लेकिन विद्युत निगम ने शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मरों के तारों को भी सही नहीं कराया है और न ही चहारदीवारी करने की कार्रवाई की है। लोगों का कहना है कि विद्युत निगम शिकायतों की अनदेखी कर रहा है। ट्रांसफार्मर जमीन से लगभग तीन फीट की ऊंचाई पर रखा हुआ है। तार नीचे पड़े हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण चौधरी शरीफ अहमद, पूर्व प्रधान बिलाल चौधरी, रुस्तम, वाजिद, सुदा, भूरा, शादिन, सोनू, सुनील आदि ने ट्रांसफार्मरों की चहारदीवारी कराने एवं बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें