फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 13 जमातियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के मस्जिदों में पहुंचे जमातियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। इनमें अभी तक मिले असम के 13 जमातियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा अन्य चार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

दिल्ली में तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज में हुए धार्मिक सम्मेलन के बाद देश के विभिन्न राज्यों में पहुंची जमात में शामिल कई जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में भी प्रशासन ने जमातियों की पहचान शुरू की थी। पुलिस-प्रशासन की जांच में शामली, कैराना, कांधला, झिंझाना, चौसाना, थानाभवन और गढ़ीपुख्ता में करीब 200 जमाती मिले थे। इनमें थानाभवन के भैंसानी इस्लामपुर की मस्जिद में 12 बांग्लादेशी सहित 15 जमाती मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मस्जिदों में ही क्वारंटीन किया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि जिन जमातियों में कोरोना के हल्के संदिग्ध लक्षण मिले हैं, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे जा रहे हैं। इनमें 124 जमातियों को सैंपल के लिए चिह्नित गया है। अधिकतर के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा चुके हैं। अभी तक असम के 13 जमातियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा अन्य चार लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। फिलहाल सभी को जो जहां पर है, वहीं पर क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कोई भी केस कोरोना संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें